अखिलेश भईया ने सिगरेट की सस्‍ती, मजे से उड़ाओ धुआं

UP cuts VAT on cigarettes
लखनऊ। सिगरेट के आदी लोगों के लिए ये खबर काफी अच्छी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सिगरेट पर वैट घटा दी है। जिसके बाद से यूपी में सिगरेट सस्ती हो गई है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार ने सिगरेट पर वैट कम कर दिया है। सरकार के फैसले के बाद यूपी में सिगरेट पर लगने वाले वैट को 50 फीसदी से घ टाकर 25 फीसदी कर दिया गया है।

कल हुए कैबिनेट के फैसले के बाद सिगरेट पर लगने वाले वैट को घटाकर आधा कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल ही अखिलेश सरकार ने सिगरेट पर वैट बढ़ाए ते और इसे 17.5 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया था और ुसे घटाकर 25 फीसदी कर दिया है।

सरकार के इस फैसले के पीछे कारोबारियों की नाराजगी को वजह माना जा रहा है। दरअसल पिछले साल राज्य सरकार के सिगरेट पर वैट बढ़ाने के बाद इसका तीखा विरोध सिगरेट कारोबारियों ने किया था। उनका कहना था कि पड़ोसी राज्यों में सिगरेट पर वैट की दर 20 से 25 फीसदी के बीच है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में सिगरेट पर वैट 50 फीसदी करने से ना सिर्फ कारोबारियों के बिजनेस पर असर पड़ेगा, बल्कि राज्य में सिगरेट की तस्करी बढ़ेगी और राज्य सरकार के राजस्व में कमी आएगी।

ऐसे में माना जा रहा है कि कारोबारियों की इसी नाराजगी को दूर करने के लिए अखिलेश यादव सरकार ने राज्य में सिगरेट पर वैट घटा दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+