Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा में बसपा सांसद ने किया वंदेमातरम का अपमान

 BSP MP insults National Song in Parliament
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कानून मंत्री अश्विनी कुमार और रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के इस्‍तीफे की मांग को लेकर लोकसभा अनिश्चित काल के लिये स्‍थगित कर दिया गया। सदन स्‍थगित किये जाने से पहले राष्‍ट्रीय गीत वंदेमातरम की धुन बजने के दौरान बसपा सदस्‍य और एक और सांसद (विवाद के मद्देनजर उनका नाम नहीं लिखा जा रहा है) उठ का बाहर चले गये। इस हरकत पर लोकसभा अध्‍यक्ष मीरा कुमार ने कड़ी नारजगी जाहिर की। मीरा कुमार ने कड़े तेवर में भविष्य में ऐसा नहीं करने की सख्त चेतावनी भी दी।

मीरा कुमार ने कहा कि वंदेमातरम धुन बजने के दौरान कुछ माननीय सदस्‍य सदन से बाहर चले गए। मैंने इसका गंभीर संज्ञान लिया है। मैं जानना चाहूंगी कि ऐसा क्यों किया गया। मीरा कुमार ने सख्‍त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकत भविष्‍य में दोबारा नहीं होना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि जिस वक्‍त सदन में वंदेमातरम की धुन बज रही थी उस वक्‍त सभी सदस्‍य अपने-अपने स्‍थान पर खड़े थे इसी बीच बसपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को सदन से बाहर जाते देखा गया।

उनके साथ एक और सांसद थे मगर उनका नाम किसी भी तनाव के चलते नहीं लिखा जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट पर खासा रोष देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों ने तो उन सांसदों को पाकिस्‍तानी करार दिया है और सजा की मांग की है। वैसे राष्‍ट्रगान का अपमान तो देश का अपमान है। ऐसे में आपकी क्‍या राय है? नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+