चुनावी मंच से गिरे इमरान, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
लाहौर। पाकिस्तान में चुनाव की तैयारियां जोरो पर है। सभी पार्टियां वोटरों को खुश करने में लगी है। चुनावी सभाओं का दौर चल रहा है। इसी दौर में तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी इमरान खान लाहौर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर चढ़ने के दौरान लिफ्ट से गिर गए।
समाचार चैनल जियो न्यूज के हवाले से बताया गया कि इमरान खान के साथ कुछ और लोग लिफ्ट पर सवार थे। करीब 14 से 20 फुट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद संतुलन बिगड़ने से सभी अचानक गिर पड़े। गिरने की वजह से उनके सिर पर गहरी चोट लगी है।
मंच से गिरने के बाद वो वहीं बेहोश हो गए थे। उन्हें बेहोशी की हालत में ही अस्पताल लाय़ा गया था। उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए शौकत खानम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों नें उन्हें खतरे से बाहर बताया है, लेकिन उनके सिर के पिछले हिस्से में चोटें आई हैं।
कार्यवाहक सरकार के प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो ने इमरान खान के साथ पेश आए हादसे और उनके सिर में लगी चोट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इमरान खान के घायल होने की खबर से पाकिस्तान में उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। वहीं पुलिस ने कहा कि भले ही ये एक हादसा हो, लेकिन इसकी जांच जाएंगी।













Click it and Unblock the Notifications