कर्नाटक में जीत के बाद अब मिशन 2014 में जुटे राहुल बाबा
चंडीगढ़। कार्नाटक में कांग्रेस ने भारी जीत हासिल की तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जीत का सेहरा राहुल गांधी के सिर बांध दिया। कर्नाटक में बीजेपी तो पछाड़ अब राहुल मिशन 2014 की तैयारियों में जुट गए है। 2014 की तैयारियों में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा के दौरे पर हैं।
कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए राहुल आज पंचकुला में राज्य कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये मीटिंग बंद कमरे में होने वाली है। जिसमें राज्य के कांग्रेस नेता, अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होगे।

बंद कमरे में होने वाली ये बैठक तीन चरणों होगी जो शाम तक चलेगी। मीटिंग के बाद राहुल प्रखंड अध्यक्षों और नगर निगमों, समितियों एवं नगर पंचायतों के पार्टी नेताओं को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि बंद कमरे में होने वाली इस बैठक में राहुल आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति को और बेहतर करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। राहुल अपने इस दौरे में जहां मिशन-2014 की तैयारियों का जायजा लेंगे वहीं कार्यकर्ताओं को मनमोहन सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का संदेश भी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications