यूपी: राहुल गांधी के गढ़ में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत

चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि इन सभी ने सोमवार को एक स्थानीय सरकारी शराब के ठेके से शराब खरीद कर पी थी। राम फेर ने कहा कि फिलहाल दुकान का मालिक फरार है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर मौत के गलत आंकड़े पेश करने के आरोप लगाए हैं, और कहा है कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हुई है। जिला अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिये है। वहीं आबकारी विभाग की एक टीम पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर रही है ताकि नकली और जहरीली शराब बेचने वालों पर नकेल लगाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications