कर्नाटक में मतगणना आज, सभी तैयारियां पूरी
बेंगलुरू। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत मतगणना बुधवार को होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। बेंगलुरु में महारानी कॉलेज में मुख्य केंद्र बनाया गया है, जहां पर तमाम नेताओं की कतारें सुबह से लग चुकी हैं। हालांकि कांग्रेस और भाजपा दोनों के नेताओं के चेहरे पर कुछ शांति दिखाई दे रही है।
समूचे राज्य में मंगलवार को शाम छह बजे से 24 घंटे के लिए शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और राजधानी बेंगलुरू में बुधवार को सुबह छह बजे से मध्यरात्रि तक जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को डाले गए मतों की गणना राज्यभर में बनाए गए 36 केंद्रों पर होगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार को शाम छह बजे से अगले 24 घंटे तक शराब की बिक्री की अनुमति नहीं रहेगी। वहीं, बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त आर. औराडकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को शहर में जुलूस निकालना प्रतिबंधित रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications