सही समय पर एनडीए के पीएम प्रत्‍याशी की घोषणा करेंगे: नीतीश कुमार

Nitish Kumar
पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में कहा है कि हम सही समय पर एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार की घोषणा करेंगे। इसके लिए वीटो का इस्‍तेमाल करने की जरूरत नहीं है। उन्‍होने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें बिहार के उपमुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि लोकतंत्र में वीटो के इस्‍तेमाल की जरूरत नहीं है।

नी‍तीश का कहना है कि गठबंधन सहमति से चलते हैं असहमति से नहीं। यह दलों की आपसी सहमति पर निर्भर होता है, असहमति पर नहीं। उन्‍होने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को एक बेहतर नेतृत्‍वकर्ता बताते हुए कहा कि वह सभी दलों को साथ लेकर चलते थे।

उनकी पार्टी एनडीए में ही रहेगी या नहीं पर कोई साफ जवाब न देते हुए उन्‍होने कहा कि हम इसका फैसला अभी नहीं करेंगे क्‍योंकि ऐसा फैसला किये जाने की जरूरत अभी नहीं है। हालांकि उन्‍होने यह भी कहा कि 2014 में बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिये जाने का मुद्दा पार्टी के एजेंडे में सबसे ऊपर होगा। बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिये जाने के बारे में उन्‍होने कहा कि जो बिहार को समझते हैं, वह इसके पक्ष में हैं और जो नहीं समझते वह इसके खिलाफ हैं।

उन्‍होने अभी हाल ही में दिये गये वित्‍तमंत्री पी चिदम्‍बरम के बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्‍होने राज्‍य को विशेष दर्जा दिये जाने के मापदंडों में बदलाव किये जाने की बात की थी। उन्‍होने कहा कि बिहार की वास्‍तविक स्थिति देखने के लिए वित्‍तमंत्री 11 मई को बिहार आयेंगे। उन्‍होने कहा कि राज्‍य के विकास की दर दोहरे अंकों तक पहुंचाने के लिए यह जरूरी है। उन्‍होने संप्रग का समर्थन करते हुए कहा कि सीबीआई, सरकार का एक हिस्‍सा है, जैसे कि पुलिस होती है और हम बिहार में देखते हैं कि पुलिस के काम में कोई दखल नहीं देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+