भारत को हराकर वापस लौटा ड्रैगन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन के अनुसार चीन और भारत की सीमा की स्थिति 15 अप्रैल जैसी फिर से हो गई। इसके लिए दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी। जिसके बाद स्थिति फिर से सामान्य हो गई है। काफी मशक्कत के बाद चीन भले ही वापस चला गया हो, लेकिन उसने भारत को भी अपनी ही सीमा से वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।
दोनों देशों के सैन्य अफसरों के बीच हुई फ्लैग मीटिंग के बाद समझौता हुआ कि दोनों ही देश अपने-अपने सौनिकों को वहां से हटाएंगे। भारत के इसी समझौते के बाद चीनी सेना वहां से जाने को तैयार हुई। चीनी सैनिकों के पीछे हट जाने के बाद भारतीय सेना भी रात के दस बजे तक अपनी वास्तविक पोजिशन पर आ गई थी। गौरतलब है कि चीन के करीब 50 सैनिक 15 अप्रैल को वास्तविक नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा में करीब 19 किलोमीटर भीतर लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में घुस आए थे। तब से पांच तंबू गाड़े बैठे थे। उन्हें चीन की तरफ से करीब 25 किलोमीटर दूर से रसद मिल रही थी। भारतीय सेना ने भी उन पर नजर रखने के लिए उनसे करीब 300 मीटर दूर तंबू गाड़ रखा था।












Click it and Unblock the Notifications