आज उठेगा आरुषि की मौत से पर्दा!

सीबीआई द्वारा आरुषि और हेमराज के कत्ल का आरोपी बनाए जाने के बाद राजेश और नूपुर तलवार पहली बार कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाएंगे। तलवार दंपत्ति कोर्ट को जवाब देंगे कि कैसे उन पर लगा कत्ल का आरोप गलत है। कत्ल का आरोपी बनाए जाने के बाद राजेश और नूपुर तलवार ने कोर्ट से उन 13 लोगों के बयान दर्ज कराने की मांग की थी जिनकी गवाही सीबीआई ने नहीं कराई। इनमें सीबीआई के अफसर, नोएडा पुलिस और नोएडा अस्पताल के कर्मचारी शामिल थे।
गौरतलब है 4 मई को तलवार दम्पति के वकील ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी कि सीबीआई के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर और वर्तमान में यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर के पद पर तैनात अरुण कुमार समेत 13 लोगों को कोर्ट बुला कर गवाही करवाई जाए। कोर्ट ने यह अर्जी ख़ारिज करते हुए 7 मई को तलवार दम्पति को धारा 313 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में हाजिर रहने के लिए कहा है












Click it and Unblock the Notifications