अखिलेश ने जोड़ा बिजली का फ्यूज़, मिलेगी राहत

लखननऊ (ब्यूरो)। यूपी वालों के लिये अच्‍छी खबर है। मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने बिजली का फ्यूज़ जोड़ दिया है, जिसके कारण अब बिजली की कटौती कम होगी। पावर कारपोरेशन प्रबंधन के द्विपक्षीय समझौते के तहत शनिवार से दिन में 600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने लगेगी। 600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर दो बजे तक उपलब्ध होगी। ऐसे में दिन में बिजली कटौती से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

गांवों की बिजली आपूर्ति में कुछ इजाफा हो सकता है। द्विपक्षीय समझौते के तहत रात में 11 बजे से सुबह छह बजे तक 200 मेगावाट बिजली पहले से ही कार्पोरेशन को मिल रही है। पारा चढऩे के साथ ही बिजली की मांग में अभी और इजाफा होना तय है इसलिए कारपोरेशन प्रबंधन ने हजार मेगावाट और बिजली द्विपक्षीय समझौते से खरीदने का निर्णय कर रखा है, लेकिन अभी 500 मेगावाट बिजली मुहैया कराए जाने के लिए ही बिड आई है। प्रबंधन ने इस पर अभी कोई निर्णय नहीं किया है।

Akhilesh

इस बीच गर्मी बढऩे से बिजली की प्रतिबंधित मांग 10 हजार मेगावाट से ऊपर पहुंच रही है। शुक्रवार को कुछ हद तक मांग के मुताबिक बिजली की उपलब्धता होने से कारपोरेशन द्वारा प्रदेशवासियों को तय शेड्यूल के मुताबिक बिजली की आपूर्ति की गई। उधर उत्तर प्रदेश सरकार बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 741 करोड़ रुपये के पारेषण कार्य भी कराएगी। इसके लिए नए ट्रांसमिशन उपकेंद्र बनाए जाने के साथ मौजूदा उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी।

प्रमुख सचिव वित्त आनन्द मिश्र की अध्यक्षता में गठित उप समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में पारेषण कार्यो से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सूत्रों के मुताबिक 537.33 करोड़ रुपये से सौ पारेषण उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिए जाने के साथ ही चार नए पारेषण उपकेंद्र बनाए जाने पर सहमति जताई गई। 166.33 करोड़ रुपये से 220 केवी क्षमता का एक पारेषण उपकेंद्र कानपुर देहात के सिकन्दरा तथा एक एक मथुरा के छाता में बनाया जाएगा। 37.14 करोड़ रुपये से 132 केवी का एक उपकेंद्र आजमगढ़ के मुबारकपुर व एक मैनपुरी के कुरावली में बनाया जाएगा। काम शुरू होने से पहले उक्त प्रस्तावों को अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली इनर्जी टास्कफोर्स के समक्ष रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+