90 लाख रुपये के साथ रेलमंत्री का घूसखोर भांजा गिरफ्तार

रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार समेत दो और लोगों पर मामला दर्ज किया है। सीबीआई के मुताबिक रेलवे बोर्ड के सदस्य महेश कुमार ने अपनी पोस्टिंग बदलवाने के लिए सिंगला को घूस दिए थे। जिसके फौरन बाद ही उनका ट्रांसफर कर दिया गया और उन्हें उन्होंने रेलवे बोर्ड के सदस्य पद का कार्यभार दिया गया।
इस बड़े खुलासे के बाद से सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। चंडीगढ़ में दो जगहों पर छापेमारी की गई है। रेलमंत्री पवन बंसल ने तत्काल कोई सफाई पेश नहीं की, लेकिन भाजपा ने आरोप लगाया है कि रेलमंत्री की शह पर घूस ली जा रही थी। पार्टी ने उनके इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications