हादसे के शिकार हुए लालू, सिर पर गहरी चोट, अस्पताल में भर्ती

lalu prasad yadav
पटना। आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक हादसा का शिकार होकर घायल हो गए। राघोपुर दियारा में अग्निकांड में जले करीब एक हजार घरों के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव घायल हो गए। उनके माथे पर गहरी चोट आई है।

दरअसल राघोपुर दियारा जाते वक्त कच्ची दरगाह पीपा पुल के पास अचानक उनकी गाड़ी का शीशी टूट गया। कार का शीशा टूटने से उनके माथे पर गहरी चोट आई है। उन्हें फौरन इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके माथे पर टांका लगाया गया।

दुर्घटना की खबर पर लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष गुलाम गौस समेत कई वरिष्ठ लोग अस्पताल पहुंच गए। काफिले में शामिल राजद के प्रदेश महासचिव शक्ति यादव ने बताया कि राघोपुर जाते वक्त अचानक ये हादसा हुआ। गाड़ी का टूटा शीशा लालू प्रसाद के सिर से जा लगा और खून बहने लगा। पार्टी अध्यक्ष के जख्मी होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थकों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+