नापाक पड़ोसी चाहता है पाक में हो सनाउल्‍लाह का इलाज

जम्‍मू/नई दिल्‍ली। जब सरबजीत अस्‍पताल में अपनी सांसे गिन रहे थे, तब भारत सरकार ने पाकिस्‍तान से सरबजीत को इलाज के लिये मांगा, लेकिन पड़ोसी मुल्‍क ने साफ इंकार कर दिया आज जब जम्‍मू की जेल में सनाउल्‍लाह का कैदियों से झगड़ा हुआ और वह बुरी तरह घायल हो गया तो पाकिस्‍तान सरकार यह कह रही है कि सनाउल्‍लाह को पाक भेज दें, वहीं इसका इलाज होगा।

जम्‍मू के भलावल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सनाउल्‍लाह पर आज सुबह कुछ भारतीय कैदियों ने हमला बोल दिया। उसके सिर पर गहरी चोटें आयी हैं। पहले उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां वो कोमा में जाने की अवस्‍था में आ गया, तो उसे विमान के जरिये चंडीगढ़ के अस्‍पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। अगर कैदियों द्वारा पिटाई से लेकर अस्‍पताल तक की कहानी देखें, तो सनाउल्‍लाह की कहानी भी कुछ-कुछ सरबजीत की जैसी ही है। लेकिन फर्क इतना है कि यहां के डॉक्‍टर सनाउल्‍लाह को बचाने की पूरी कोशिश में लगे हुए हैं।

Pakistan

सियालकोट के रहने वाले सनाउल्‍लाह रंजय पर ह त्‍या समेत कई मामले दर्ज हैं, जिसके लिये वो पिछले 17 सालों से यहां उम्रकैद की सजा काट रहा था। जिसने सनाउल्‍लाह पर हमला किया है, उसका नाम विनोद कुमार है, जो हत्‍या के केस में अंदर है। उसने अपने ही सहयोगी छात्र की हत्‍या लेह में की थी। शुक्रवार की सुबह विनोद और सनाउल्‍लाह आपस में बात कर रहे थे, तभी झगड़ा हो गया और बात मारपीट पर उतर आयी। इसी बीच सनाउल्‍लाह के सिर पर विनोद ने वार किया। हालांकि पुलिस ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि विनोद ने ईट से हमला किया था या किसी अन्‍य वस्‍तु से।

हम आपको बता दें कि जम्‍मू की कोट भलवल जेल में करीब 80 पाकिस्‍तानी कैदी हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं सनाउल्‍लाह की मांग कर रही पाकिस्‍तान सरकार को साफ इंकार करते हुए भारत ने कहा है कि हमें जो करना है हम तय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+