पंचतत्‍व में विलीन हुए सरबजीत सिंह

भिखीविंड (पंजाब)। लगभग 23 वर्षों तक पाकिस्‍तान की जेलों में जिंदगी के लिए संघर्ष करने वाले सरबजीत सिंह का आज उनके गांव भिखीविंड में अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। इस मौके पर राजनीतिक पार्टियों के कई बड़े नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए मौजूद थे। सरबजीत का अंतिम संस्‍कार पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ किया गया।

अंतिम संस्‍कार स्‍थल पर सरबजीत के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्‍या में लोग आये हुए हैं जिससे पुलिस को सुरक्षा व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव राहुल गांधी भी आये, उन्‍होने सरबजीत के पार्थिव शरीर के पास जाकर हाथ जोड़े और आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Sarabjit Singh

चिता को अंत्‍येष्टि देने के समय पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सरबजीत की बहन दलजीत कौर के साथ ही थे। उन्‍होने पूरे परिवार को सांत्‍वाना दी। इसके अलावा वहां पर मौजूद लोगों ने पाकिस्‍तान विरोधी नारे लगाये। सरबजीत की मौत के बाद पूरे देश में पाकिस्‍तान विरोधी माहौल बन रहा है और जनता सरकार से पाक की इस कायरता पूर्ण हरकत के लिए कार्यवाही करने की मांग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+