आडवाणी का ब्लॉग वार, कहा 10 जनपथ के दास हैं मनमोहन

आडवाणी ने अपने ब्लॉग में मनमोहन सिंह की नाकामयाबीयों की चर्चा करते हुए लिखा है कि मनमोहन सिंह देश के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो बिना लोकसभा के चुने जाने के भी 10 सालों तक देश के पीएम बने रहे। उन्हेंने तो इतना तक कह दिया कि अपनी कमजोरियों की वजह से मनमोहन सिंह 10 जनपथ के सामने गौण हो जाते हैं।
बीजेपी के वरिष्ष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मनमोहन सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें भारत का ‘सबसे कमज़ोर' प्रधानमंत्री कहने में उनको कोई हिचक नहीं है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले भी उन्होंने उन्हें देश में अब तक का सबसे कमज़ोर प्रधानमंत्री कहा था और आज भी अपनी इस राय पर कायम हैं।
आडवाणी ने कहा है कि मनमोहन सिंह अपनी कमजोरी के चलते 10 जनपथ के इतने चापलूस बन गए कि इसके चलते प्रधानमंत्री पद के अपने कार्यालय के अधिकारों का उपयोग नहीं कर पाए। बीजेपी नेता ने कहा कि सिंह व्यक्तिगत रूप से ईमानदार हो सकते हैं लेकिन अपनी इस कमी के कारण वह लगभग एक दशक से जिस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications