सरबजीत का बदला, जम्‍मू जेल में पाकिस्‍तानी कैदी की पिटाई

जम्‍मू। पाकिस्‍तान की जेल में हमले के बाद हुई सरबजीत की मौत को लेकर भारत में गुस्‍सा बरकरार है। यह गुस्‍सा अब जेल में बंद पाकिस्‍तानियों पर भारी पड़ने लगा है। शुक्रवार की सुबह जम्‍मू जेल में कैदियों में यह गुस्‍सा फूट पड़ा और कैदियों ने मिल कर एक पाकिस्‍तानी कैदी की पिटाई कर दी।

इस झड़प में पाकिस्‍तानी कैदी का नाम सनाउल्‍लाह है, जो यहां उम्र कैद की सजा काट रहा है। पिछले 17 साल से यहां बंद सनाउल्‍लाह को इतना पीटा कि वो बुरी तरह घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल प्रशासन ने सनाउल्‍लाह को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया, जहां डॉक्‍टरों ने उसकी हालत गंभीर बतायी है। उधर सनाउल्‍लाह से मारपीट की इस घटना पर पाकिस्‍तान ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं भारत सरकार ने फिलहाल आगे की कार्रवाई नहीं की है।

गौरतलब है कि लाहौर के जेल में बंद सरबजीत सिंह को वहां के कैदियों ने जमकर पीटा, उनके सिर पर गुम्‍मे से वार किया। लहूलुहान हालत में जब सरबजीत को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया तो वो कोमा में चले गये और बुधवार की रात को सरबजीत की मौत हो गई। इसके बाद से भारत के लोगों में खासा गुस्‍सा है। यही गुस्‍सा जम्‍मू जेल के कैदियों में भी देखा गया, जिसके परिणामस्‍वरूप यह झड़प हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+