सरबजीत की दोनों बेटियों को पंजाब सरकार देगी नौकरी

sarabjit singh
चंडीगढ़। पाकिस्तान के अस्पताल में सरबजीत की मौत के बाद राजनीति जगत में हलचल मची हुई है। विपक्षी पार्टियां कांगेस सरकार को नाकाम ठहराते हुए सरबीजत की मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। सरबजीत की बहन ने भी अपनी भाई की मौत के पाक सरकार को खूब लथाड़ा। वहीं पंजाब सरकार ने सरबजीत सिंह की मौत के बाद उनकी दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा कर दी है। बादल सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि सरबजीत की दोनों बेटियों को पंजाब सरकार नौकरी देगी। इसके साथ ही सरकार ने ये भी कहा कि सरबजीत का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पाकिस्तान की लाहौर जेल में साथी कैदियों के हमले में घायल हुए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की देर रात हुई मौत के बाद आज उनकी दोनों बेटियों- पूनम और स्वप्नदीप को सरकारी नौकरी देने की घोषणा क है।

गौरतलब है कि सरबजीत पंजाब के तरनतारन जिले के भिखीविंड गांव के रहने वाला था। 1990 में पाकिस्तान के पंजाब में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों मे शामिल होने का दोषी करार देते हुए उसे कोटलखपत जेल में कैद किया गया था। 22 सालों तक पाकिस्तान की जेल में कैद सरबजीत पर जेल के ही कुछ कैदियों ने हमला किया जिसके बाद गंभीर हालत में उसे जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कल देर रात उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+