राजनाथ में दिखती है अटल की छवि: वरुण गांधी

अपनी मां मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र आंवला में आयोजित पार्टी की ‘स्वाभिमान रैली' को संबोधित करते हुए वरुण ने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि राजनाथ सिंह में अटल की छवि दिखायी देती है। ये पहली बार नहीं था जब वरुण ने राजनाथ की तारिफ की हो, इससे पहले भी राजनाथ सिंह के पक्ष में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि राजनाथ सिंह बेदाग छवि के नेता हैं। उत्तर प्रदेश के पुत्र हैं और उत्तर प्रदेश के लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे बेदाग पुत्र का साथ दें, ताकि राष्ट्रीय राजनीति में स्वच्छ छवि के लोग सत्ता में आएं।
वरुण ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा और मेहनत से पूरा करेंगे तथा युवकों को आगे बढ़ाने के उनके निर्णय को सही साबित करेंगे। वहीं राजनाथ सिंह ने भी पार्टी के युवा महासचिव वरुण गांधी की तारिफ करते हुए कहा कि वरुण में उन्हें यूपी का भविष्य दिखता है।












Click it and Unblock the Notifications