पुलिस ‘दबंग’ से तो ‘डॉन नं-1’ से प्रेरणा लेगा ‘कोबरा’!
बांदा (रामलाल जयन)। उत्तर प्रदेश की पुलिस हिन्दी फिल्में ‘दबंग' और ‘सिंघम' देखकर अपनी बिगड़ी छवि सुधारने का मन बनाया है तो बुंदेलखंड का महिला जन संगठन ‘नागिन गैंग' का सहयोगी ‘कोबरा' दक्षिण भारत की हिन्दी फिल्म ‘डॉन नं.-1' में ‘सूर्या' की भूमिका से प्रेरणा लेकर महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा में विराम लगाने की रणनीति बनाई है।
उत्तर पंदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) देवराज नागर ने हाल में आयोजित पुलिस अधिकारियों की बैठक में हिन्दी फिल्में ‘दबंग' और ‘सिंघम' देखकर पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभा रहे अभिनेताओं से प्रेरणा लेकर आम जन मानस में पुलिस की बिगड़ी छवि सुधारने का हुक्म दिया है। इस हुक्म से साफ है कि दागदार होती जा रही ‘वर्दी' में निखार लाने की पहल शुरू हो गई है, पर नहीं लगता कि अपनी आदत से मजबूर इस मोहकमे में सुधार की गुंजाइस बची है।

आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध रहती है। विशेषकर महिला हिंसा से जुड़ी घटनाओं में पुलिस एकदम नकारा भूमिका अदा करती है। फिर भी यदि नए पुलिस प्रमुख की हिदायत का थेड़ा भी असर हुआ, वह भी काफी होगा। पुलिस अधिकारी ‘दबंग' और सिंघम' फिल्में देखकर प्रेरणा लें या न लें, पर बुंदेलखंड का महिला जन संगठन ‘नागिन गैंग' ने महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा को रोंकने के लिए अपने सह संगठन ‘कोबरा' के पुरुष पदाधिकारियों को दक्षिण भारत की हिन्दी फिल्म ‘डॉन नं.-1' में ‘सूर्या' की भूमिका अदा कर रहे अभिनेता के नक्शेकदम पर चलने का फरमान जारी किया है। इस फिल्म को देखने के लिए हर कार्यकर्ता को एक-एक डीवीडी कैसेट दी गई है।
नागिन गैंग की वाइस चीफ कमांडर मनोज सिंह का कहना है कि ‘इस हिन्दी फिल्म का शुरुआती डॉयलॉग ‘विद्या के मंदिर में पाप की घंटिया मत बजाना, वरना मौत का घंटा बजाएगा सूर्या भाई' पर अमल करने की आवश्यकता है, तभी बढ़ रही महिला हिंसा में विराम लगा पाना संभव होगा।' नागिन गैंग के सह संगठन ‘कोबरा' की मुखिया नेहा कैथल (शीलू) ने बताया कि ‘इस फिल्म में सूर्या रेप करने वाले पुलिस अधिकारी को सरेआम मौत की सजा देता है, यही तमाम वजहे हैं कि वह डॉन होकर भी लोगों के दिलों में राज करता है।'
बकौल नेहा कैथल, ‘कोबरा में शामिल सभी दस पुरुष पदाधिकारियों को इस फिल्म की डीवीडी कैसेटें इस आशय से वितरित की गई हैं कि वह बारीकी से उसे देखें और महिला हिंसा रोंकने में सहायक सिद्ध हों।' ‘आईएएनएस' के एक सवाल पर नेहा कहती हैं कि ‘कोबरा नागिन गैंग का सहयोगी संगठन है, जो महिला हिंसा के खिलाफ पुरुष वर्ग को जागरूक करेगा और महिलाओं व बच्चियों की आबरू की हिफाजत करेगा। यदि इस पर भी हिंसा में रुकावट न हुई तो कानून में निहित प्रावधानों के तहत सजा भी दी जा सकती है।'
कुल मिलाकर फिल्मी प्रेरणा लेने में पुलिस प्रमुख और नागिन गैंग आमने-सामने हैं। एक तरफ जहां पुलिस मोहकमा हिन्दी फिल्मों के जरिए अपनी बिगड़ी छवि सुधारने का प्रयास करेगा, वहीं दूसरी ओर महिला हिंसा के इजाफे से त्रस्त यह महिला जन संगठन फिल्मी अंदाज में आरोपियों से निपटने की तैयारी कर रहा है। अब देखना यह है कि फिल्मी नसीहत इन दोनों में से किसको फायदेमंद साबित होगी।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications