हम चीन के खिलाफ हर संभव कदम उठायेंगे: ए के एंटनी

नई दिल्‍ली। चीनी सेना द्वारा भारत के लद्दाख क्षेत्र में की गई घुसपैठ पर कड़ा रूख अपनाते हुए भारत के रक्षामंत्री ए के एंटनी ने कहा है कि हम अपने हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठायेंगे क्‍योंकि जो कुछ भी हुआ उसके जिम्‍मेदार हम नहीं हैं। वहीं भारत के रूख को नजरअंदाज करते हुए चीन की सेना ने दौलत बेग ओल्‍डी के निकट अपने नये तंबू लगा दिये है और अपने इरादों से जता दिया है कि वह इस क्षेत्र को नहीं छोड़ना चाहते है।

इसके पहले कल ब्रिगेडियर स्‍तर के अधिकारियों की चीनी समकक्षों के साथ हुई फ्लैग मीटिंग बेनतीजा रही। यह मीटिंग तीन घंटे तक चली लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। चीन के सैनिक लाइन आफ एक्‍चुअल कंट्रोल के निकट बनी भारतीय बंकरों और सड़क को नष्‍ट करने की बात कह रहे हैं। हालांकि भारत ने अपना रूख साफ करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच हस्‍ताक्षरित सहमति पत्र के अनुसार चीनी सैनिकों को तुरंत इस क्षेत्र को छोंड़कर चले जाना चाहिए।

A K Antony

इस मसले पर स्थिति का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से बातचीत की। हालांकि अभी इस वार्ता का कोई असर दिखना शुरू नहीं हुआ है। वहीं देश के मीडिया की नजरें लगातार इस पर बनी हुई है और सरकार बैकफुट पर है।

वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर लगातार सरकार की निंदा कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि यह सरकार की कमजोर नीति का ही नतीजा है कि पहले इटली ने अपने नौसैनिकों को भारत भेजने के मामले में सरकार को आंख दिखाई और अब चीनी घुसपैठ मसले पर भी सरकार कोई मजबूती नहीं दिखा सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+