सरबजीत की हालत और बिगड़ी, भारत लौटा परिवार

Sarabjit Singh
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जेल में दूसरे कैदियों की बर्बरता का शिकार बने भारतीय कैदी सरबजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। लाहौर के जिन्ना अस्पताल में भर्ती सरबजीत सिंह की हालत बीती रात और बिगड़ गई। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें अभी 'ब्रेन डेड' घोषित नहीं किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरबजीत की हालत लगातार बिगड़ रही और उनका ब्लड प्रेशर मशीनों की मदद से बनाए रखा जा रहा है। उनके बचने की संभावना बहुत कम है।

सूत्रों के अनुसार सरबजीत का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसकी स्थिति बिगड़ने की जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों और परिवार वालों को दे दी है। इससे पहले दिन में अल्लामा इकबाल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं सरबजीत का इलाज करने वाले चार-सदस्यीय मेडिकल बोर्ड के प्रमुख महमूद शौकत ने भी उनकी स्थिति बिगड़ने की पुष्टि की। शौकत ने बताया कि सरबजीत की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन उसे अभी 'ब्रेन डेड' घोषित नहीं किया गया है। हमारी नवीनतम जांच में उसकी स्थिति में सुधार के कोई संकेत नहीं हैं। इसकी बजाय उसकी हालत और बिगड़ी है।

इस बीच, सरबजीत का परिवार आज भारत लौट आया, ताकि यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों से उनकी तबीयत पर राय ले सके। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने एक टीवी चैनल को बताया कि वह जिन्ना अस्पताल के डॉक्टरों के रवैये से परेशान हैं, क्योंकि वे न तो सरबजीत की सेहत का हाल बता रहे हैं और न ही मेडिकल दस्तावेज दिखा रहे हैं, ताकि भारतीय विशेषज्ञों से सलाह कर सकें।

सरबजीत के घरवाले भारत लौटने के बाद सोनिया गांधी से भी मिलने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि उनसे भारतीय डॉक्टरों को पाकिस्तान भेजने की मांग कर सकें।वहीं, कैदियों के लिए बनाई गई भारत-पाक न्यायिक समिति के भारतीय सदस्यों का एक दल मंगलवार को अस्पताल में सरबजीत सिंह को देखने गया। रिटायर्ड जज एएस गिल और एमए खान ने जिन्ना अस्पताल का दौरा किया और डॉक्टरों से सरबजीत की सेहत के बारे में जानकारी ली। इस न्यायिक समिति का यह अलग तरह का दौरा था। आमतौर पर इस समिति के सदस्य सिर्फ जेलों का दौरा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+