पैट्रोल, गैस के दाम घटे लेकिन जनता नाखुश

बैंगलोर। इसे आम जनता के लिए खुशखबरी तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन हां इसे राहत भरी खबर तो जरूर कह सकते हैं कि तेल कंपनियों ने पैट्रोल के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर की कटौदी कर दी है तो गैर-रियायती रसोई गैस सिलेंडर भी 54 रुपए सस्ता हो गया है। यह बात अलग है कि अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

अमूल का दूध आज से दो रूपये लीटर महंगा हो गया है तो पैट्रोल और गैस की घटी कीमते मंगलवार रात 12 बजे से लागू हो गयी हैं।

Petrol

वैसे आम जनता ने पिछले कुछ दिनों में महंगाई की इतनी मार सह ली है जिसके कारण अब चीजों के दामों का घटना-बढ़ना उसके लिए कुछ खास मायने नहीं रखता है। वैसे आम जनता ने इस सरका का लॉलीपॉप करार दिया है।

बैंगलोर आईटी कंपनी में काम करने वाले महेश सक्सेना से वनइंडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि पांच मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके कारण ही सरकार ने दामों में कटौती की है। ताकी लोग उसके मोहपाश बंध सके लेकिन इन चीजों का आम जनता पर असर नही पड़ने वाला। वो समझ चुकी है कि यह सब सिर्फ चार दिनों की चांदनी है। चुनाव खत्म होते ही फिर से चीजों के दाम बढ जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+