रेप पर रिश्वत, SHO ने दी थी गुड़िया के पिता को 2000 रु.

वहीं रिपोर्गांट में इसबात का भी खुलासा किया गया है कि जब घरवालों ने बच्ची को बरामद कर लिया तब भी थाने से कोई भी पुलिसवाला उस जगह पर नहीं पहुंचा जहां से बच्ची मिली थी। विजिलेंस टीम ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि घरवालों का मुहं बंद करने के लिए थाने के एसएचओ ने ही बच्ची के पिता को 2000 रुपए रिश्वत के तौर पर दी साथ ही उनको मीडिया और नेताओं के पास न जाने को कहा था।
पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में रहने वाली 5 साल की बच्ची का उसके पड़ोसी मनोज और प्रदीप ने 15 अप्रैल को अपहरण कर लिया था। दो दिनों तक अपने फ्लैट में बंधक बना कर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची की रोने की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोगों ने उसे आजाद कराया। जब बच्ची के पिता पुलिस के पास केस दर्ज कराने गए तो पुलिस ने मामले को रफा-दफा करने के लिए दो हजार रुपए जेब में डाल दिए।












Click it and Unblock the Notifications