खुर्शीद के इशारों पर अमेरिका में मुझसे बदसलूकी हुई: आजम

आजम ने खुर्शीद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्नेहोंने मेरे खिलाफ साजिश रची। उनके इशारे पर ही मुझसे पूछताछ की गई। वहीं आजम ने कहा कि कि सपा मुखिया मुलायम सिंह जानते हैं कि अमेरिकी में उनके सात क्या हुआ और इस घटना के पीछे कौन है। सरकार को धमकी देते हुए कहा कि सपा जल्द ही यूपीए को समर्थन पर कोई फैसला लेंगी।
आजम खान ने कहा, अमेरिका रवाना होने से 24 घंटे पहले अमेरिका ने मुझे, मेरी पत्नी और बच्चों को 10 साल का वीजा दिया था। सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि क्या पहले पता नहीं किया गया था कि मैं आतंकी हूं या नहीं? मुझे शक है कि दोनों सरकारों की सहमति से मेरा अपमान हुआ। ये जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज लगती है, क्योंकि देश में अपमान की कोशिशें नाकाम रही हैं। इसलिए विदेश में उनके साथ बदसलूकी की गई।
आजम खान को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके जाने के मुद्दे को विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कोई तवज्जो नहीं दी थी। खुर्शीद ने कहा था कि अमेरिका में यात्रा करने के लिए कड़े इमिग्रेशन प्रोसेस से गुजरना एक जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने अमेरिका से ऐसे मामलों में हमेशा से शिष्टाचार बरते जाने का आग्रह किया है। अगर किसी के भी साथ नॉर्मल प्रक्रियाओं से अलग बर्ताव हुआ है तो सरकार हर नागरिक के लिए इस मुद्दे को उठाएगी, न कि सिर्फ किसी विशेष दर्जा हासिल व्यक्ति के लिए।खुर्शीद के इसी बयान के बाद से आजम खान और केन्द्रीय मंत्री के बीच तानातनी शुरु हो गई।












Click it and Unblock the Notifications