ICICI बैंक का मुनाफा 21.1% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 में बैंक का शुद्ध लाभ 29 फीसदी वृद्धि के साथ 8,325.47 करोड़ रुपये रहा, एक साल पहले यह 6,465.26 करोड़ रुपये था। बैंक की शुद्ध ब्याज आय 2011-12 के 2.73 फीसदी से बढ़कर 2012-13 में 3.11 फीसदी रही।
बयान के मुताबिक बैंक के धरोहर और वाहन कर्ज में साल दर साल आधार पर क्रमश: 66 फीसदी और 22 फीसदी वृद्धि हुई। बैंक के शेयर हालांकि बम्बई स्टॉक एक्सचेंज पर 2.82 फीसदी गिरावट के साथ 1144.30 रुपये पर बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications