पुलिस के बर्ताव पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी एस अहलावत ने गुडि़या रेप केस का विरोध कर रही लड़की को थप्पड़ मार दिया था। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कमिश्नर से हलफनामा मांगा है, जिसके लिए कमिश्नर को कल तक का वक्त दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस अफसरों को जनता से सही व्यवहार करने की भी सलाह दी है।
देश भर के मीडिया में पुलिस के आम नागरिकों के साथ गलत बर्ताव की निंदा की जा रही है। यह सिर्फ गुडि़या रेप केस में ही नहीं हुआ, बल्कि अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय लड़की के अपहरण और उसकी हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर भी पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। वहां एक एसपी सिटी ने धक्का देकर एक बुजुर्ग महिला को गिरा दिया था।
इसके अलावा पिछले दिनों जयपुर में भी पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया था। इन सभी घटनाओं को देखते हुए पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications