अटल के लखनऊ से लोस चुनाव लड़ेंगे नरेंद्र मोदी!
लखनऊ। देश भर में नमो मंत्र के जरिये लोगों से जुड़ने के प्रयास कर रहे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात से नहीं लड़ेंगे, बल्कि वो अपनी किसमत आजमायेंगे लखनऊ से। आप चौंक जरूर गये होंगे, लेकिन वर्तमान राजनीतिक समीकरण कुछ ऐसे ही संकेत दे रहे हैं। भाजपा आलाकमान मोदी को लखनऊ से उतारने का प्लान बना रही है, क्योंकि यह सीट हमेशा से भाजपा के लिये सुरक्षित रही है। यहीं से अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा से जीतते आये थे।
भाजपा नेता लालजी टंडन जो इस सीट से सांसद हैं, वो खुद भी यह बात पहले कई बार कह चुके हैं, लेकिन अब उन्हें यह बात हजम करने में मुश्किल होगी, क्योंकि वो इस समय वहां से सांसद हैं। असल में पार्टी नेता चाहते हैं कि मोदी को उस जगह से चुनाव लड़ाया जाये, जहां हिन्दुत्व का नारा नहीं लगाना पड़े। लखनऊ अपनी गंगा-जमुनी संस्कृति के लिये जाना जाता है, लिहाजा यहां के मुसलमान मोदी का खुलकर सपोर्ट कर सकते हैं।
भाजपा नेताओं को विश्वास है कि अगर मोदी को लखनऊ से लड़ाया गया तो पार्टी को बड़ा फायदा मिल सकता है। इससे मोदी की राष्ट्रीय छवि भी बन जायेगी। ऐसा करने से यूपी में भाजपा का कैडर भी मजबू होगा।
गौरतलब है कि मोदी के आने से हिन्दुत्व का नारा भी मजबूत हो सकता है, जिस वजह से पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा अपनी खोयी हुई सीटों को वापस पाने में कामयाब हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications