Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्‍तर प्रदेश में पेश हुई होंडा की पहली डीजल कार अमेज

उत्‍तर प्रदेश में होंडा कार के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी है। अभी तक वो लोग जो होंडा के डीजल कारों का लंबे अर्से से इंतजार कर रहें थें उनका इंतजार अब खत्‍म हो गया है। जी हां, भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार कारों को पेश करने वाली जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी होंडा उत्‍तर प्रदेश की सड़क पर अपनी पहली डीजल कार होंडा अमेज को उतार दिया है।

होंडा ने अपनी इस कार की पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट में पेश किया है। उत्‍तर प्रदेश में होंडा अमेज पेट्रोल वैरिएंट की शुरूआती कीमत 520,600 रूपये (एक्‍सशोरूमलखनऊ) तय की गई है। वहीं डीजल वैरिएंट की शुरूआती कीमत 626,300 रुपये तय की गई है। कंपनी ने अमेज के पेट्रोल संस्‍करण में कुल 6 वैरिएंट और डीजल संस्‍करण में कुल 4 वैरिएंट को पेश किया है।

बेहद ही आकर्षक लुक, दमदार इंजन क्षमता और बेहतरीन बूट स्‍पेश से लबरेज यह कार यूपी के सड़कों पर फर्राटा भरने के पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने होंडा अमेज के पेट्रोल वैरिएंट में 1.2 लीटर की क्षमता आई-वीटेक पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है। वहीं डीजल वैरिएंट में कंपनी 1.5 लीटर की क्षमता आई-डीटेक डीजल इंजन का प्रयोग किया है।

होंडा की इस बेहतरीन कार की बहुत सारी विशेषतायें हैं जो कि अपने सेग्‍मेंट में इस कार को अन्‍य कारों के मुकाबले काफी बेहतर बनाती है। इतना ही नहीं इस कार की कीमत को भी कंपनी ने बेहद ही बजट के भीतर रखा है ताकि ग्राहक कम कीमत में बेहतरीन कार का पूरा मजा ले सके। आइये संक्षेप में जानते हैं उत्‍तर प्रदेश की राजधानी में होंडा अमेज के वैरिएंट और उसकी कीमत के बारें में।

होंडा अमेज के वैरिएंट और उनकी कीमत:

मॉडल वैरिएंट इंजन कीमत
अमेज 1.2 ई एमटी पेट्रोल 520,600
अमेज 1.2 ईएक्‍स एमटी पेट्रोल 546,000
अमेज 1.2 एस एटी पेट्रोल 682,000
अमेज 1.2 एस एमटी पेट्रोल 584,200
अमेज 1.2 वीएक्‍स एटी पेट्रोल 770,000
अमेज 1.2 वीएक्‍स एमटी पेट्रोल 680,000
अमेज 1.5 ई एमटी डीजल 626,300
अमेज 1.5 ईएक्‍स एमटी डीजल 650,880
अमेज 1.5 एस एमटी डीजल 685,400
अमेज 1.5 वीएक्‍स एमटी डीजल 779,300

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+