मंत्री जी बोले- मेरे ऑर्डर के बिना पुलिस बैठ भी नहीं सकती

मंत्री शिव कुमार बेरिया ने तो पुलिसवालों को उनकी औकाद दिखाते हुए ये तक कह दिया कि कोई पुलिसवाला उनके हुक्म के बगैर कुछ नहीं कर सकता और यदि कोई ऐसा करता है तो उसे 24 घंटे के अंदर बर्खास्त कर दिया जाएगा। मंत्रीजी को अपने पद पर इत ना घमंड है कि उन्हें पुलिस को अपने पैरों की जूते के बराबर मान लिया। मंत्री जी ने कहा कि जब तक मैं आदेश नहीं देता कोई पुलिसकर्मी कुछ नहीं कर सकता। जब तक मैं बैठने का आदेश नहीं देता कोई पुलिसकर्मी बैठ नहीं सकता।
पुलिस को धमकी देते हुए मंत्री शिव कुमार ने कहा कि पुलिस मेरे आदेश को कैसे नहीं मानेगी। यदि पुलिसकर्मी मेरे आदेश को नहीं मानता है तो उसे पद पर एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है, उसे 24 घंटे के अंदर बर्खास्त कर दिया जाएगा। वहीं उत्तर प्रदेश के पिछड़ा एवं समाज कल्याण मंत्री राममूर्ति वर्मा भी अपने बेतुके बयान से चर्नेचा में आ गए है। राममूर्ति ने तो सरकार की क्षमता पर ही सवाल खड़ा कर दिया और कहा कि सरकार चाहे जिसकी भी आ जाए, लेकिन वारदातें होती रहेंगी, जिन्हें कोई नहीं रोक सकता। अखिलेश भले ही दावा कर रहे हो कि यूपी में गुंडाराज खत्म किया जाएगा, लेकिन अगर मंत्री ही ऐसे बोल बोल रहे हो तो शायद ये अखिलेस के लिए भी मुमकिन नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications