भूत उतारने के चक्कर में ली युवक की जान

A youth killed by Tantrik in Rampur
लखनऊ (ब्यूरो)। इलाज के लिए डाक्टर के पास जाने की जगह लोग अभी भी भूत प्रेत उतारने के नाम पर ठगे जा रहे हैं। एक ऐसा ही मामला रामपुर जिले में सामने आया है। खुद को तांत्रिक बताने वाले ऐसे ही एक दंपती ने तंत्र क्रिया के नाम पर मजदूर परिवार के बेटे की जान ले ली।

मामला रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में गाव कृपया पांडे का है। यहा रहने वाले राकेश ने कुछ समय पहले से खुद को तांत्रिक बताकर अपना तंत्र जाल फैलाया। कुछ समय बाद पत्नी सुषमा पर खास तारीखों में देवी के अवतार जैसी विशेष कृपा होने का प्रचार कर पति-पत्नी घर बैठे लोगों की समस्याओं के निदान का दावा करने लगे। इनके झासे में आया नजदीकी गाव गंगापुर शर्की में रहने वाला मजदूर टीकाराम। उसका 14 वर्षीय बेटा अमित करीब ढाई साल से बीमार था।

बीमारी के चलते पाचवीं से आगे पढ़ाई से चूके अमित को शुरुआत में गांव स्तर के डाक्टरों से इलाज दिलाया। सुधार न होने पर यह मजदूर परिवार भी तात्रिक दंपती की शरण में पहुंच गया। कई दिन झाडफ़ूंक के बाद भी सुधार न होने पर इस दंपती ने अमित पर सवार भूत पूरी तरह उतारने का दावा करते हुए पूरी रात का अनुष्ठान बताया। सोमवार रात अमित को लेकर तात्रिक दंपती के पास पहुंच गए। वहा उसे इलाज व अनुष्ठान के नाम पर सारी रात जगाए रखा।

सोमवार सुबह सूर्योदय के बाद पूरी तरह भूत भगाने के नाम पर अमित को पैर बाधकर उल्टा लटका दिया और उसके नीचे जमीन पर उपले सुलगाकर रख दिए। उपलों की आच मंद पड़ते ही आग में तेजी लाने के लिए मिंट्टी का तेल छिड़क दिया। जिससे भड़की आग ने ऊपर लटके अमित को अपनी चपेट में ले लिया। पाव बंधे होने से अमित खुद को कोई बचाव नहीं कर सका और देखते-देखते चिल्लाता अमित जिंदा जल गया। अमित के मर जाने का अहसास होने पर जब उसके ताऊ व दादी चीखे तो तात्रिक दंपती ने भागने की कोशिश की। इस बीच जमा हुए ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+