बीजेपी की मांग, पीएम दे इस्तीफा, कानून मंत्री हो बर्खास्त

पीएम के अलावा बीजेपी कोयला घोटाले पर सीबीआई की रिपोर्ट में हस्तक्षेप करने के मामले पर कानून मंत्री अश्विनी कुमार को तुरंत पद से हटाए जाने की मांग की है। सरकार को चेतावनी देते हुए बीजेपी ने साफ किया है कि अगर अश्विनी कुमार को कानून मंत्री के पद से नहीं हटाया गया तो संसद का बजट सत्र सुचारू ढंग से नहीं चल पाएगा। वहीं सरकार ने भी बीजपी के मांगों को खारिज कर दिया है। संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है।
उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में बीजेपी ने कई बार प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगा है। वहीं यूपीए सरकार पर जोरदार हमला करते हुए बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, कानून मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय पूरी तरह से घोटाले में शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री कार्यालय भी 2 जी घोटाले में शामिल रहा है. आज हमने फैसला किया है कि पीएम मनमोहन सिंह को इस्तीफा देना चाहिए और कानून मंत्री अश्विनी कुमार को बर्खास्त किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications