लोकसभा चुनाव में सोनिया को चुनौती देंगे राजू

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सांसद, विधायक से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों व लोकसभा प्रत्याशियों के साथ आज बैठक की। इसी वर्ष लोकसभा चुनाव की संभावना जताते हुए उन्होंने पार्टी की तैयारियों के संबंध में व्यापक दिशा.निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने आज तीन प्रत्याशियों का नाम भी फाइनल किया। मायावती ने कहा, कि प्रत्येक सीट पर जैसे-जैसे नाम फाइनल होते जायेंगे, उनकी घोषणा भी उसी के अनुसार की जायेगी।
डा. अंबेडकर की जयंती के दिन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को खरी खोटी सुनाने वाली मायावती ने अपनी पार्टी में सियासी सगर्मियां तेज कर दी हैं। बार-बार राज्य सरकार को खरी-खोटी सुनाने से मीडिया की सुर्खियों में भी वो आ रही हैं। ऐसे में चुनाव की तैयारियों में उन्हें बल मिल रहा है। देखने वाली बात यह होगी कि राजू लोध सोनिया गांधी को किस हद तक चुनौती दे पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications