'..देश बचाओ' नारे के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि उप्र में अखिलेश सरकार के राज में सपा कार्यकर्ताओं का आतंक, बेतहाशा बढ़ते अपराध चिंता के विषय बन गए हैं। प्रदेश में नौजवान, किसान बेहाल हैं। पिछले दिनों दिल्ली में हुए आला नेताओं की बैठक का हवाला देते हुए वाजपेयी ने कहा कि उक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 'भाजपा लाओ देश बचाओ' नारे के साथ ही पार्टी आमजन के बीच पहुंचेगी।
वाजपेयी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। अखिलेश सरकार की नाकामियों को भी पार्टी मुद्दा बनाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक में उप्र के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बैठक में उप्र से जुड़े केंद्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications