प्रेशर कुकर बम से किया गया बोस्‍टन ब्‍लास्‍ट

बोस्‍टन। अमेरिका के बोस्टन में सोमवार को मैराथन आयोजन स्थल पर हुए दो बम विस्फोटों में प्रेशर कुकर बम के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। जांचकर्ता इस दिशा में काम कर रहे हैं। सुराग का पता लगाने के लिए वे वैसा ही प्रेशर कुकर बम बनाने की कोशिश करेंगे। घटना स्थल से कील के टुकड़े व छर्रे बरामद किए गए हैं। साथ ही नायलॉन की कतरनें भी बरामद हुई हैं, जो संभवत: पीठ पर लटकाए जाने वाले बैग के हो सकती हैं। इन्हें पूर्ण जांच एवं विश्लेषण के लिए वर्जीनिया के क्वांटिको स्थित संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है।

'सीएनएन' के अनुसार, बोस्टन के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि जांच का पहला उद्देश्य यह पता लगाना है कि विस्फोट को कैसे अंजाम दिया गया और दूसरा उद्देश्य बम रखने वाले के फिंगरप्रिंट्स, डीएनए का पता लगाना है। प्रमुख जांचकर्ता एफबीआई के बोस्टन कार्यालय के विशेष प्रभारी रिक डेसलॉरियर्स ने मंगलवार को बोस्टन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों से किसी भी ऐसे व्यक्ति के बारे में सूचना देने के लिए कहा गया है, जिसने सोमवार के आयोजन को निशाना बनाने की बात की हो या विस्फोटकों में किसी तरह की रुचि दिखाई हो।

Boston Blast

उन्होंने ऐसे लोगों से सामने आने की अपील की है, जिन्होंने किसी दूर-दराज के क्षेत्र में विस्फोट की आवाज सुनी हो, जो किसी व्यक्ति द्वारा परीक्षण के तौर पर किया गया हो सकता है या सोमवार को किसी व्यक्ति को पीठ पर काले रंग का भारी बैग टांगे देखा हो। डेसलॉरियर्स ने कहा है कि फिलहाल किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांचकर्ताओं को अब तक विस्फोटों में अलकायदा या किसी विदेशी संगठन का हाथ होने के सुराग नहीं मिले हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा गुरुवार को बोस्टन जाएंगे, जहां वह सोमवार को हुए बम विस्फोट के पीड़ितों से मिलेंगे। वहीं, अमेरिकी गृह मंत्रालय की प्रवक्ता जैनेट नेपोलिटानो ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने के लिए कहा है। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+