बैंगलोर बीजेपी दफ्तर के सामने धमाका, 15 घायल
बैंगलुरु। बैंगलुरु में बीजेपी दफ्तर के सामने धमाका हुआ है। धमाका बीजेपी ऑफिस से 100 मीटर की दूरी पर हुआ। बीजेपी के मलेश्वरम ऑफिस के पास जगनाथ भवन के सामने ये धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी दफ्तर के पास खड़ी मारुति ओमनी कार में अचानक धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना जबर्दस्त था कि पास खड़ी तीन कारें जल गईं जबकि 15 मोटरसाइकिलों में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि ब्लास्ट वैन के एलपीजी सिलेंडर में हुआ। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ब्लास्ट के पीछे अभी तक किसी आतंकी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन बैंगलुरु के पुलिस कमीश्मनर राघवेन्द्र औरादकर ने कहा है कि ब्लास्ट मोटरसाइकिल में हुआ है, लेकिन पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस ने माना कि बम मोटरसाइकिल में प्लांट किया गया था। लेकिन अभी किसी नतीजे पर पहुंचा नहीं गया है।

जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट सुबह तकरीबन 10:45 बजे बीजेपी दफ्तर से सौ मीटर दूरी हुआ। ब्लास्ट इतना जबर्दस्त था कि आसपास खड़ी तीन गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और पूरी तरह जल गईं। पास खड़ी एक बस के शीशे भी चकनाचूर हो गए। धमाके की वजह से तकरीबन 15 लोग घायल हो गए है। जिसमें 8 पुलिसवाले भी शामिल है। धमाके की वजह वहां अफरा-तफरी का माहौल है। कम तीव्रता के इस धमाके में जानमाल की भारी क्षति नहीं हुई है।
धमाके के बाद से ही दमकल की 4 गाड़ियां वहां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच में जुटी हुई है। पहली नजर में यह सिलेंडर धमाका लग रहा है। सभी घायलों को केसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल कर्नाटक चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन था। जिस कारण बीजेपी दफ्तर में काफी हलचल थी।














Click it and Unblock the Notifications