अमर सिंह शिंदे से मिले, जया प्रदा के लिए मांगी सुरक्षा

Amar Singh asks Centre to provide security to Jaya Prada.
नई दिल्ली। राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे से मुलाकात की और उनसे समाजवादी पार्टी की सांसद जयाप्रदा के लिए सुरक्षा की मांग की। अमर ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनके चुनाव क्षेत्र रामपुर में उनके साथ दुर्व्यवहार की कोशिश की।

जयाप्रदा के कार्यालय के एक कर्मचारी ने आईएएनएस को बताया, "अमर सिंहजी ने गृह मंत्री से मुलाकात की और उन्हें एक मेमो सौंपा है। उसकी एक प्रति प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी भेजी गई है।"

कर्मचारी ने कहा कि अमर सिंह के साथ जयाप्रदा नहीं गई थीं। वे इस मुद्दे पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से मुलाकात करेंगी।

समाजवादी पार्टी से निर्वासित अमर सिंह ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग का एक अधिकारी करीब 40 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और जयाप्रदा की कार पर लगी लाल बत्ती को उतार लिया। अमर ने रामपुर में 13 अप्रैल को घटी इस घटना की जांच की मांग की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+