मारुति सुजुकी एरटिगा और स्विफ्ट डिजायर ने जीता डिजाइन अवार्ड

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने बेहतरीन कारों के बूते एक और किर्तिमान स्‍थापित कर दिया है। जी हां, मारुति सुजुकी की दो बेहतरीन कारें मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर और कंपनी की इकलौती एमपीवी एरटिगा ने डिजाइन मार्क, गुड डिजाइन अवार्ड जीता है। आपको बता दें कि बीते वर्ष ही कंपनी ने देश में अपनी पहली एमपीवी एरटिगा को पेश किया था।

जिसने भारतीय बाजार में अपने आकर्षक लुक और बेहतर कीमत के चलते खासी लोकप्रियता हासिल की थी और कंपनी ने इस कार की जबरजस्‍त बुकिंग भी दर्ज की थी। वहीं मारुति सुजुकी ने अपनी सिडान कार स्विफ्ट डिजायर को छोटा करके कॉमपैक्‍ट रुप में एक बार फिर से पेश किया था। स्विफ्ट डिजायर ने भी देश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। देश भर में मध्‍यम वर्गीय परिवार मारुति की इन दोनों कारों को खूब पसंद कर रहें हैं।

आपको बता दें कि डिजाइन मार्क, गुड डिजाइन अवार्ड उन कारों को दिया जाता है जो कि अपने लुक, डिजाइन और गुणवत्‍ता के मामले में उन पर खर्च की जाने वाली कीमत पर खरे उतरें। इस मामले में मारुति की इन दोनों कारों ने बाजी मारी है। यह दूसरी बार है जबकि मारुति की कारों को यह सफलता हासिल हुई है। इसके पूर्व सन 2012 में कंपनी की दोन कारें मारुति वैगन आर और मारुति की बेहतरीन हैचबैक कार स्विफ्ट को यह अवार्ड इसके पूर्व में मिल चुका है।

गौरतलब हो कि मारुति की इन दोनों कारों ने सन 2012-13 में बिक्री के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है और कंपनी ने दोनों कारों की बिक्री में लगभग 4.4 प्रतिशत की शानदार बढ़ोत्‍तरी दर्ज की है। डिजाइन मार्क: गुड डिजायइन अवार्ड प्राप्‍त करने के लिए उत्‍पादों को कई मानकों पर खरा उतरना पड़ता है। गुड डिजाइन अवार्ड मुख्‍य रुप से इन बिंदूओं को ध्‍यान में रखकर दिया जाता है।

गुड डिजाइन अवार्ड के मानक:

  • डिजाइन की सादगी
  • भरोसेमंद उत्पादों
  • विश्वसनीयता
  • पैसे के लिए एक सही मूल्य की पेशकश
  • और एक जिम्मेदार ढंग से निर्मित
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+