सुधर जाए वो यूपी पुलिस नहीं, गैंगरेप पीड़िता को थाने में पीटा
जहां पुलिस ने नाबालिग गैंगरेप पीड़िता और उसके पिता को जबरन पुलिस थाने में लाकर उनकी पिटाई करनी शुरु कर दी। थाने में एक लेडी कांस्टेबल ने पुलिस इंसपेक्टर के कहने पर नाबालिग गैगरेप पीड़िता को तब तक पीटती रही जब तक कि वो अपना बयान बदलने को तैयार नहीं हो गई। दरअसल अफजलगढ़ थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के दो लड़कों ने गैंगरेप किया था। जब लड़की के परिवारवाले अपनी बेटी के साथ एसपी ऑफिस शिकायत दर्ज कराने गए तो पुलिस वालों ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाए उसे एएसपी ऑफिस ले गए।
पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय गैंगरेप पीड़िता व उसके पिता को उठाकर थाने ले आई। थाने में लाने के बाद उसकी एफआईआर दर्ज करने के बजाए पुलिसवाले किशोरी को बयान बदलने का दबाव बनाने लगे। जब लड़की नहीं मानी तो पुलिस वालों ने उसे थाने में ही पीटना शुरु कर दिया। काफी देर तक पुलिसवाले गैंगरेप पीड़िता और उसके पिता को थाने में पीटते रहे। बुलंदशहर मामले से घबराए अधिकारी को जब बिजनौर पुलिस की इस करतूत की खबर डीआईजी मुरादाबाद को मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसपी अमरेंद्र कुमार सेंगर ने आरोपी थानाध्यक्ष, दरोगा और महिला सिपाही को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आदेश दे दिया।













Click it and Unblock the Notifications