राजनीतिक समीकरण बदल सकता है पिछड़ा वर्ग
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में अगर पिछड़ा वर्ग के लोग चाह जायें तो सारे राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले राजनीतिक दलों को जवाब देने के लिये पिछड़ा वर्ग के लोगों को एकजुट होना होगा। यह बात पिछड़ा जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. वाहिद हुसैन घोसी ने लखनऊ में कही। अपने बयान में उन्होंने कहा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कोई भी राजनैतिक पार्टी इमानदारी से कार्य नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के सभी भाइयों के बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार ने अभी तक कोई योजना नहीं बनायी है। पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा सही रूप से नहीं हो पा रही है जिसका कारण बेरोजगारी है। अब तक पिछड़े वर्ग के लोगों को नौकरी अनुपात के हिसाब से नहीं मिल पायी हैं। पिछड़े वर्ग के लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है, पेट्रोल और डीजल के दाम भी आसमान छू रहे है जिससे किसानों को ट्रैक्टर और सिचाई के लिए डीजल महंगा होने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव और शहर के लोगों का सही रूप से इलाज नहीं हो पा रहा है। सभी बड़ी बड़ी राजनैतिक पार्टियां वायदे तो करती है लेकिन अमल नहीं कर रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. वाहिद हुसैन घोसी ने कहा वक्त आ गया है कि पिछड़े वर्ग को सोचना होगा तथा एकजुट होना होगा, पिछड़ा जन समाज पार्टी पिछड़े वर्ग के लिए ही बनायी गई है। जो पिछड़ों की आर्थिक और समाजिक जन समस्याओं को दूर करने का कार्य कर रही है जितने भी पिछड़े वर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि लोगों की जनसमस्याओं का निदान करते हुए विकास व उन्नति के लिए भरपूर सहयोग करें।













Click it and Unblock the Notifications