शिवराज के मंत्री की बेकाबु जुबान, सीएम की पत्नी पर की अभ्रद टिप्पणी

छात्राओं के इस कार्यक्रम में ही मंत्रीजी के बोल अश्लील हो गए और सबके सामने ही विजय शाह ने कार्यक्रम के दौरान ही दो महिला नेताओं पर भी अश्लील टिप्पणी कर डाली। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर पहुंचे विजय शाह ने मंच पर मौजूद एक नाम की दो महिला नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। बातों ही बातों में ही उन्होंने महिला नेताओं को देखकर कहा कि लगता है झाबुआ में एक के साथ एक फ्री मिलता है। छात्राओं के समारोह में अश्लील टिप्पणी करने के बालजूद भी शाहर के बोल नहीं थमे। उन्होंने शिविर में बैठी लड़कियों की ओर इशारा करते हुए यहां तक कह डाला, पहला-पहला जो मामला होता है, वह आदमी भूलता नहीं।
मजाकिया लहजे में मंत्री ने महिला नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि पहले-पहले मामले से उनका मतलब पहली बार मंत्री पद पर पहुंचने से था। मंत्री जी की हिम्मत इतनी बढ़ी की उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी तक को नहीं छोड़ा। विजय शाह ने सीएम चौहान की पत्नी पर भद्दा मजाक करते हुए कहा कि भइया के साथ तो रोज जाती हो, कभी देवर के साथ भी चली जाया करो।
ये कोई पहला मामला नहीं है जब विजय शाह ने इस तरह का कटाक्ष किया हो, लेकिन शाह की इस बयानबाजी के बाद कांग्रेस ने मंत्री के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। कांग्रेस की नाराजगी और शाह के बयानबाजी के बाद राज्यपाल से शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की है। वहीं बीजेपी ने भी अपने मंक्षी के इस तरह के बायनबाजी पर नाराजगी जाहिर की है। पार्टी का कहना है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को पद पर रहने का हक नहीं है। बयान पर विवाद बढ़ने के बाद शाह ने माफी मांग ली। शाह ने कहा,अगर मेरे भाषण से किसी को थोड़ा सा भी दुख हुआ हो, तो मैं इसके लिए 10 बार माफी मांगता हूं।












Click it and Unblock the Notifications