फिर फिसली शिवपाल की जुबान, बहनजी को कहा गुंडी

सपा ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत मायावती पर पलटवार कर दिया। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने तो माया के खिलाफ जुबानी जंग शुरु कर दी। बहनजी का उनके कार्यकर्ताओं को गुंडा कहना उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने मायावती को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे किसी भी कार्यकर्ता को गुंडा मत कहना वरना हम उन्हें गुंडी कहेंगे। नेता और मंत्री एक दूसरे पर बयानबाजी करते वक्त अपने पद की गरिमा और भाषा की मर्यादा को भूल जाते है।
उन्हें याद नहीं होता कि वो एक सम्मानित पद पर बैठे है। सपा नेता को मायावती द्वारा गुंडा करने के बाद सपा मंत्री शिवपाल यादव ने भी अपनी भाषा की मर्यादा को भूलकर उन्हें चेतावनी दे डाली। उन्हें यह तक याद नहीं रहा कि वो इस शब्द को एक महिला के लिए इस्तेमाल कर रहे है। चुनौती भरे लहजे में यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता को जरा भी मत उकसाओ हमने उनको किसी तरह से रोक रखा है, लेकिन किसी को भी बहुत ज्यादा देर तक रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि बसपा के लोग झूठे हैं।
शिवपाल यादव ने कहा कि सपा ने कभी भी बदले भी भावना से काम नहीं किया है। अगर हम बदले की भावना से काम करते तो बीसपी के अधिकांश बड़े नेता आज जेल के अंदर होते। कानून-व्यवस्था पर मायावती की टिप्पमी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती के राज में तो कानून-व्यवस्था बदतर थी। उनके समय में भी जेल में ही हत्याएं हो रही थी, अधिकारियों पर वसूली का इतना दबाव था कि वो आत्महत्या करने लगे थे। बसपा के बड़े नेता भू-माफिया हो गए थे। मायावती तथा उनके भाई आनंद से लखनऊ से नोएडा तक जमीन पर कब्जे किए। शिवपाल यादव ने कहा कि जिनके दामन खुद खून से रंगे हो, उन्हें दूसरों पर उंगलियां उठानी नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications