हेमा मालिनी पर टिप्प्णी करना महंगा, अखिलेश ने छीनी कुर्सी

बॉलीवुड अभिनेत्री के उपर किया गया उनका बयान अब उनके लिए ही मुसिबत बन गया है। उनके इस बयान से खफा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। महिलाओं पर उल्टी-सीधी बयानबाजी से खफा मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। उन्हें हटाने की राज्यपाल से सिफारिश की गई जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राजा राम पांडेय सुल्तानपुर की डीएम धनलक्ष्मी की खूबसूरती की सार्वजनिक रूप से तारीफ कर विवादों में आ चुके हैं। इस बार उन्होंने एक कार्यक्रम में हेमा मालिनी और माधुरी दीक्षित के गालों जैसी सड़कें बनवाने की बात कही जो इस बार उन्हें भारी पड़ गई।मंत्री पांडेय उस वक्त सुर्खियों में आए जब उन्होंने एक कार्यक्रम में वहां की महिला डीएम की खूबसूरती की सरेआम तारिफ करनी शुरु कर दी।
सुल्तानपुर के इस कार्यक्रम में राजा राम पांडेय की इस करतूत के बाद मामला महिला आयोग के पास पहुंचा, जिसके बाद उनसे इसपर स्पष्टीकरण मांगा गया। राजा राम पांडेय पर पहले भी कई बार उनके काम को लेकर उंगलियां उठ चुकी है, लेकिन एसबार सीए ने सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications