'अखिलेश राज' पर बरसीं माया, कहा यूपी में अराजकता चरम पर

mayawati
लखनऊ। अपने हाथों से यूपी की सत्ता छीनने के बाद मायावती ने एकबार फिर से सूबे की सरकार पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा बसपा सुप्रीमो आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसीं। मायावती के निशाने पर यूपी की बिगड़ी कानून-व्यवस्था थी। अखिलेश के साथ-साथ मायावती ने केन्द्र की सरकार को भी आडे हाथों लिया।

रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहद खराब है। सपा के राज में चारों ओर गुंडों तथा माफियाओं का राज है। पुलिस भी कुछ करने में नाकाम है। माता-बहन व बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। बुलंदशहर में रेप पीड़ित बच्ची को जेल में बंद किए जाने क घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की कानून व्यवस्था इतना बदतर हो चुकी है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के बजाए पीड़ित को ही जेल में डाल देती है।

मायावती ने अखिलेश राज पर वार करते हुए कहा कि यूपी में कानून का नहीं बल्कि माफियाओं का राज चलता है। मायावती ने कहा कि यूपी का ये हाल प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण है। सरकार की नीतियों के कारण विकास कार्य ठप हैं और जनता बेहाल। प्रदेश में अराजकता चरम पर है। लोगों के बीच दहारती मायावती ने जहां क ओर अखिलेश को खरी खोटी सुनाई तो वहीं केंद्र सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान, दलित, पिछड़े व आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है। उसने सभी भूमिहीनों को जमीन मुहैया न करा कर वादाखिलाफी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+