डेरा प्रेमियों ने नोएडा को किया नीट एंड क्लीन
नोएडा (रविंद्र सिंह)। 'हो पृथ्वी साफ मिटे रोग अभिशाप' का 20 वां चरण दिल्ली से सटे नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) को स्वच्छता का संदेश दे गया। लाखो की संख्या में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उतरप्रदेश, उतराखंड, राजस्थान, हिमाचल सहित देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों से आए हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी ने नोएडा को नीट एंड क्लीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हाथ में दरांती, कस्सी, तसला, झाडू सहित सफाई के विभिन्न औजार लिए श्रद्धालु हर गली, मोहल्ले को अपने घर की तरह बुहारते गए।
सेवादारों ने पूरी तन्मयता के साथ सफाई के इस महाअभियान में हिस्सा लिया और शहर के गंदगी से अटे इलाकों को चकाचक कर दिया। लाखों की संख्या में सफाई करते इन सेवादारों को देख नोएडा के लोग अंचभित ही रह गए और सेवादारों के जज्बे को सलाम करने लगे। सेवादार सफाई तो कर ही रहे थे साथ ही लोगों से हमेशा स्वच्छता रखने के लिए फार्म भी भरवा रहे थे।
डेरा सच्चा सौदा द्वारा विश्व को जागरुकता का संदेश देने के लिए चलाए जा रहे सफाई महाअभियान के इस 20 वें चरण का शुभारंभ संत गुरमीत सिंह राम रहीम सिंह इन्सां ने शशी चौक, गौल्फ कार्स नजदीक मेट्रो स्टेशन से स्वयं झाडू लगाकर किया।
तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
इस मौके पर उन्होंने महाअभियान से संबंधित स्लोगन लिखे गुब्बारे आसमां में छोड़े। डेरा प्रमुख के हरी झंडी दिखाते ही नोएडा के चार जोनों में बंटी हुई साध-संगत सफाई के कार्य में जुट गई।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
देखते ही देखते सेवादारों ने शहर के हर गली, कूचे को इस तरह बुहारा कि वहां से स्वच्छता की महक उठने लगी। सेवादारों ने किसी भी चीज की परवाह न करते हुए गंदे सीवरेज के नालों की साफ -सफाई की।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
सफाई महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर बोलते हुए डेरा प्रमुख ने कहा कि हमें स्वच्छता के प्रति सजग रहना है। इससे खुद की बीमारियां तो दूर होगीं साथ ही दूसरों का भी भला होगा। इसलिए यह सफाई के महाअभियान चलाए जा रहे है ताकि लोग स्वयं सफाई के प्रति जागरुक हो और लोगों को भी सफाई रखने के लिए प्रेरित करें।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
सभी धर्मा में सफाई का बहुत महत्व है। अगर वातावरण स्वच्छ होगा तो इंसान को प्रभु की याद आएगी। अगर वातावरण में गंदगी होगी तो मन में बुरे विचार और बूरे विकार घर कर जाते है। उन्होंने कहा कि लोग वातावरण के शुद्धिकरण के लिए यज्ञ किया करते है लेकिन अब गंदगी इतनी बढ़ गई है कि यज्ञ से सारा वातावरण शुद्ध नहीं हो सकता।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
सफाई महाअभियान महायज्ञ है। इससे वातावरण भी शुद्ध होता है और सीवरेज की गंदगी भी साफ होती है। उन्होंने कहा कि गंदगी के लिए हर वो शख्स जिम्मेवार है जो गंदगी फैलाता है।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
यमुना की साफ-सफाई को लेकर पूछे गए प्रश्र का उत्तर देते हुए डेरा प्रमुख ने कहा कि साध-संगत यमुना की साफ-सफाई के लिए हमेशा तैयार है।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
यमुना की सफाई एक बार तो क्या हमेशा रखने का बीड़ा उठाने को साध-संगत तैयार है। डेरा प्रमुख ने एक बार फिर आह्वान किया कि गंगा यमुना ही क्या देश के जितने भी धार्मिक स्थान है उनकी साफ सफाई का जिम्मा हमें दे दीजिए फिर देखिए वहां साफ सफाई रहती है या नहीं।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
डेरा प्रमुख ने बताया कि यमुना की सफाई के लिए करीब 15 से 20 लाख सेवादार तैयार है, बस प्रशासन की अनुमति की प्रतिक्षा है। यमुना को स्वच्छ रखने के टिप्स देते हुए उन्होंने कहा कि अगर यमुना को पक्का करके बांध बना दिए जाए तो इसमें बरसात का पानी भी स्टोर किया जा सकता है। जिससे उस पानी का भी सदुपयोग होगा।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
यमुना के साथ एक कनाल बनाकर उसमें सीवरेज की गंदगी डालने से यमुना प्रदूषण मुक्त हो जाएगी। उस सीवरेज की गंदगी से बिजली उत्पादन किया जा सकता है। डेरा प्रमुख ने कहा कि पवित्र धरती इलाहाबाद की भी वे सफाई करने के लिए तैयार है।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
इस अभियान में हर तबके के लोगों ने बराबर से भाग लिया और बिना किसी भेदभाव के सफाई की। फिर चाहे नाले साफ करने हों या फिर सड़कें।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
हजारों लोगों के हाथों में झाड़ू यह साफ बयां कर रही थीं कि डेरा सच्चा सौदा किसी हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई धर्म का नहीं बल्कि इंसानियत का समूह है।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
लाखो की संख्या में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उतरप्रदेश, उतराखंड, राजस्थान, हिमाचल सहित देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों से लोग आए।

तस्वीरों में सफाई अभियान व खास बातें
सेवादारों ने पूरी तन्मयता के साथ सफाई के इस महाअभियान में हिस्सा लिया और शहर के गंदगी से अटे इलाकों को चकाचक कर दिया। लाखों की संख्या में सफाई करते इन सेवादारों को देख नोएडा के लोग अंचभित ही रह गए और सेवादारों के जज्बे को सलाम करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications