फेसबुक-गूगल पर भी मोदी ही मोदी

नई दिल्ली। आने वाला लोकसभा चुनाव निसंदेह अपने आप में काफी नया होगा जो कि बदलाव की शुरूआत कर सकता है। इस बार के लोकसभा चुनाव में सोशल नेटवर्किंग साइट्स का भी अपना एक अहम रोल होगा। जिसका असर अब ट्विटर, फेसबुक और गूगल प्लस पर दिखने लग गया है। मीडिया चैनलों, अखबारों में सबसे ज्यादा गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी पर लेख लिखे जा रहे हैं और दिखाये जा रहे हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण है मोदी की लोकप्रिता जिसे मीडिया भी अच्छी तरह भूना रहा हैं।

तो वहीं दूसरी ओर इंटरनेट पर मोदी की सक्रियता के कारण वह ट्विटर, फेसबुक और गूगल प्लस पर हर तरह से छाये हुए हैं। आपको जाकर हैरत होगी कि फेसबुक पर लोकप्रियता के मामले में नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि से आगे निकलते हुए नंबर वन की पोजिशन पर हैं। उनके फेसबुक आधिकारिक पेज को 14,90,818 लोगों ने लाइक किया है, जबकि 1,25,629 लोग उनके बारे में चर्चा कर रहे हैं।

तो वहीं दूसरी ओर ट्विटर और गूगल प्लस पर भी उनका वर्चस्व कायम हैं। टि्वटर पर मोदी के 14,59,356 फॉलोअर हैं तो वहीं गूगल प्लस पर मोदी 5,01,864 लोगों के सर्कल में हैं। यह आंकड़े आईआरआईएस ज्ञान फाउंडेशन और भारतीय इंटरनेट एवं मोबाइल संघ द्वारा कराये गये सर्वे के आधार पर पेश हैं।

इसलिए कहा जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में सोशल नेटवर्किंग साइटों की एक अहम भूमिका होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+