नौ दिन बाद मेधा पाटकर ने खत्म किया अनशन
मुंबई। मुंबई के गोलीबार स्लम क्षेत्र में बस्तियों को ढहाये जाने के विरोध में अनशन पर बैठी समाज सेवी मेधा पाटकर ने कल रात अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट पर लोगों को उन्हें समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया है। मेधा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा जांच का भरोसा दिलाये जाने के बाद अनशन समाप्त किया।
मेधा पिछले 4 अप्रैल से अनशन पर बैठी थी। उनके विरोध प्रदर्शन के कारण ही एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और डीजीपी को स्लम क्षेत्र में 43 मकान ढहाये जाने पर जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है।

अभी कुछ समय पहले ही सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली में बिजली के दामों को बढ़ाये जाने के विरोध में अनशन किया था। उन्होने 15 दिन के बाद अनशन समाप्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications