कांग्रेस के लिए मोदी कोई मुद्दा नहीं है: दिग्विजय सिंह
नई दिल्ली। देश भर में मोदी को मिल रहे समर्थन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि हमारे लिए मोदी कोई मुद्दा नहीं है। हमारे लिए गरीबी और आम आदमी हमेशा से ही मुद्दा रहा है। हम देश की जनता के लिए काम करते हैं जबकि भाजपा अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए काम करती है। उन्होने गुजरात मे विकास के दावों को खोखला करार देते हुए कहा है कि सच तो यह है कि गुजरात पर कर्ज 40 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ हो गया है।
दिग्विजय का कहना है कि मोदी की नीतियों से कुछ खास लोगों को ही फायदा हुआ है। गौरतलब है कि अभी कोलकाता में उद्योगपतियों को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा है था कि देश में एक मजबूत नेतृत्व नहीं है। उन्होने देश का कर्ज उतारने की भी बात की थी। मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस की जमकर आलोचना की थी।

राजनीतिक विश्लेषक दोनों पार्टियों के बीच बढ़ते जुबानी जंग का कारण 2014 में आने वाले चुनावों को मानते हैं। मोदी ने इसके पहले फिक्की की महिला विंग को भी संबोधित किया था। जिसमें उन्होने देश की तरक्की में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया था।
इसके पहले कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने गुजरात के विकास के लिए मोदी को नहीं बल्कि गुजरातियों को श्रेय दिया था।












Click it and Unblock the Notifications