कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोनिया गांधी को किया जबाव तलब

sonia gandhi
नयी दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से जवाब तलब किया है। सोनिया के अलावा कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर को भी नोटिस भेजा गया है। खुद को कांग्रेस का कार्यकर्ता बतानेवाले वी शशिधर ने आरोप लगाया है कि टिकट पाने की चाह रखनेवाले हर कार्यकर्ता से पार्टी 10 हजार रुपए की मांग कर रही है।
हाईकोर्ट ने शशिधर की याचिका पर चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को भी नोटिस भेजा है। याचिकाकर्ता वी. शशिधर खुद भी कांग्रेसी कार्यकर्ता हैं और इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सीट के दावेदार हैं लेकिन उनकी शिकायत है कि पार्टी टिकट चाहने वालों से 10-10 हजार रुपए वसूल रही है। शशिधर ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि टिकट मांगने पर उनसे 10 हजार रुपये पार्टी फंड में जमा कराने को कहा गया। यही नहीं उनके जैसे ढाई हजार लोगों से पार्टी फंड में 10 हजार रुपया जमा करवाया जा रहा है।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने इसे गंभीर शिकायत मानते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष जी परमेश्नर और चुनाव आयोग को नोटिस भेजा है। उनके वकील ने कोर्ट से अपील की है कि वह चुनाव आयोग को इसे रोकने के लिए निर्देश दें। याचिका में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की गई है। गौरतलब है कि कर्नाटक में 5 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं इससे पहले ही कांग्रेस पर इस तरह के आरोप लगाना उसके वोट बैक के लिए खतरा बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+