ब्रिटेन की पूर्व पीएम मार्गरेट थैचर का निधन
लंदन। ग्रेट ब्रिटेन में आज शोक की लहर दौड़ गई जब यहां की सुप्रसिद्ध पूर्व प्रधानंत्री मारग्रेट थैचर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। थैचर के प्रवक्ता लॉर्ड बेल ने उनके निधन की जानाकरी देते हुए कहा, "मार्क और कैरोल थैचर बेहद दुख के साथ यह घोषणा करते हैं कि उनकी मां बैरोनेस थैचर का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।"
कंजरवेटिव पार्टी की नेता थैचर वर्ष 1979 से 1990 के बीच ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थीं। वह ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनकी सरकार ने कई सरकारी उद्योगों का निजीकरण किया।

थैचर सबसे पहले वर्ष 1959 में कंजरवेटिव पार्टी के टिकट पर पहली बार ब्रिटिश संसद के निम्न सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 1992 में उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया। उन्होंने वर्ष 1979, 1983 और 1987 में आम चुनाव जीता था। वह शिक्षा मंत्री भी रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications