अन्ना का खुलासा, एनसीपी नेता पद्मसिंह पाटिल ने दी मेरी हत्या की सुपारी
यमुनानगर। गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे की जान को खतरा है और किसी उन्हें मारने की सुपारी भी दे डाली है। जी हां इस बात का खुलासा खुद अन्ना हजारे ने किया है। अन्ना हजारे ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है और महाराष्ट्र के एक नेता ने उनकी हत्या की सुपारी दे डाली है। अन्ना ने एनसीपी के नेता पर सुपारी देने का आरोप लगाया है। देशव्यापी जनयंत्र यात्रा पर निकले अन्ना हजारे ने हरियाणा के यमुनानगर में इस सनसनीखेज बात का खुलासा किया।
अन्ना हजारे ने कहा कि एनसीपी का एक नेता उनकी जान के पीछे पड़ा है। अन्ना हजारे के इस खुलासे के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। जनतंत्र यात्रा में जनसैलाब को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि एनसीपी नेता पद्मसिंह पाटिल से उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि मेरे आंदोलनों से कुछ लोगों के मान को धक्का पहुंचता है।













Click it and Unblock the Notifications